Showing posts with label Rail Income. Show all posts
Showing posts with label Rail Income. Show all posts

Wednesday, May 13, 2015

रेल में ही टिकट मिलने का सिलसिला शुरू

लम्बी लाईन से मिलेगी निजात-रेल सूत्रों के हवाले से हुआ खुलासा 
लुधियाना: 13 मई 2015:(रेल स्क्रीन ब्यूरो):
रेल यात्रा को सुविधजनक बनाने के लिया जो कदम बहुत पहले उठा लिए जाने चाहिए थे लगता है अब उनकी शुरुआत हो चुकी है। हमारे सक्रिय मित्र राजीव मल्होत्रा ने पंजाब स्क्रीन के वॉटसअप ग्रुप पर एक महत्वपूर्ण जानकारी पोस्ट की है। 
☀special coverage/रेल यात्रियों के लिए/इस शीर्षक से उन्होंने बताया कि अब टिकट में मिलेगी राहत: 
👉एक तरफ टिकट काउंटर पर लंबी लाइन और दूसरी ओर प्लेटफार्म पर खड़ी ट्रेन। टिकट लेना भी जरूरी है मगर इस फेर में ट्रेन छूटने की टेंशन भी है। ऐसी दुविधा लगभग हर यात्री के सामने अक्सर आती है।
👉अब ये दिन गए, ऐसे दिन आ रहे हैं जो यात्रियों के लिए टिकट के मामले में बेहद राहत भरे हैं। उन्हें टिकट विंडो पर लंबा इंतजार नहीं करना होगा। ट्रेन का टिकट ट्रेन में ही मिल जाएगा। फिलहाल, सुपरफास्ट ट्रेनों में यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। जल्द ही बाकी ट्रेनों में भी यही व्यवस्था होगी। इसके लिए टीटीई को टिकट शीन (हैंड-हेल्ड) मिलनी शुरू हो चुकीं हैं।
👉रेलवे ने प्रथम चरण में सुपरफास्ट ट्रेन लखनऊ मेल, गरीब रथ, अर्चना सुपरफास्ट, राजधानी सुपरफास्ट आदि के टीटीई को हैंड-हेल्ड मशीन दी है। मशीन रेलवे के पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) सर्वर से कनेक्ट रहेगी। इससे ट्रेन के हर कोच में खाली बर्थ और किस स्टेशन पर मुसाफिर उतरेगा, इसकी जानकारी मिलती रहेगी।
👉बिना टिकट लिए ट्रेन में चढ़ने वाले यात्री सीधे टीटीई से मिलेंगे। तय किराये से दस रुपये अतिरिक्त लेकर टीटीई इसी मशीन से टिकट देंगे। इसके अलावा मशीन के जरिये ही वेटिंग टिकट वाले मुसाफिरों को बर्थ खाली होते ही मिल जाएगी।
👉टीटीई की मनमानी होगी खत्म
ट्रेन छूटने की जल्दी में सवार होने वाले मुसाफिरों से टीटीई और स्क्वायड के सिपाही मनमाना जुर्माना एवं रुपयों की वसूली करते हैं। इसके साथ ही वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को बर्थ न होने की बात कहकर बर्थ नहीं देते थे। मगर हैंड-हेल्ड मशीन से यात्री भी अपनी बर्थ की पोजीशन देख सकेंगे।

👉ट्रेन में चढ़ते ही टीटीई को बताना होगा~~यात्री को ट्रेन में सवार होते ही टीटीई को बताना होगा कि उसने टिकट नहीं लिया है। मशीन से टिकट बनवाना है। चेकिंग के दौरान यदि टीटीई ने बिना टिकट पकड़ा तो जुर्माना पड़ेगा। इसीलिए टीटीई को हैंड-हेल्ड मशीन दी जा रही हैं। सुपरफास्ट ट्रेनों में यात्री सवार होने के बाद भी टीटीई से टिकट ले सकेंगे।

- नीरज शर्मा, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे। 

Wednesday, February 12, 2014

अंतरिम रेल बजट : 73 नई रेल सेवाएं

12-फरवरी-2014 15:51 IST
इन्‍हीं रेलों के फेरों में भी की जाएगी बढ़ोत्‍तरी 
इस वर्ष के अंतरिम रेल बजट में 17 प्रीमियम रेल 39 एक्‍सप्रेस रेल, 10 यात्री गाडियां, 4 एमईएमयू और 3 डीईएमयू रेल प्रारंभ की जा रही हैं तीन रेलों को बढ़ाया जाएगा और इन्‍हीं रेलों के फेरों में भी बढ़ोत्‍तरी की जाएगी।

1. प्रीमियम गाडियां :

1.      हावड़ा-पुणे एसी एक्‍सप्रेस (सप्‍ताह में दो दिन) बरास्‍ता नागपुर, मनमाड़. 

2.      कामाख्‍या-नई दिल्‍ली एसी एक्‍सप्रेस (साप्‍ताहिक) बरास्‍ता, छपरा, वाराणसी.

3.      कामाख्‍या-चेन्‍नै एसी एक्‍सप्रेस (साप्‍ताहिक) बरास्‍ता मालदा, हावड़ा.

4.      मुंबई-हावड़ा एसी एक्‍सप्रेस(सप्‍ताह में दो दिन)बरास्‍ता नागपुर,रायपुर.

5.      मुंबई-पटना एसी एक्‍सप्रेस (सप्‍ताह में दो दिन) बरास्‍ता खंडवा, इटारसी, मणिकपुर.

6.      निजामुद्दीन-मडगांव एसी एक्‍सप्रेस (सप्‍ताह में दो दिन) बरास्‍ता कोटा, वसई रोड़.

7.      सियालदह-जोधपुर एसी एक्‍सप्रेस (सप्‍ताह में दो दिन) बरास्‍ता मुगलसराय.

8.      यशवंतपुर-जयपुर एसी एक्‍सप्रेस (साप्‍ताहिक) बरास्‍ता गुलबर्गा, पुणे वसई रोड़.

9.      अहमदाबाद-दिल्‍ली सराय रो‍हिल्‍ला एक्‍सप्रेस (सप्‍ताह में तीन दिन) बरास्‍ता पालनपुर, अजमेर, रेवाड़ी.

10.   बांद्रा-अमृतसर एक्‍सप्रेस (साप्‍ताहिक) बरास्‍ता कोटा, नई दिल्‍ली, अंबाला.

11.  बांद्रा (टी)-कटरा एक्‍सप्रेस (साप्‍ताहिक) बरास्‍ता कोटा, नई दिल्‍ली, अंबाला.

12.  गोरखपुर-नई दिल्‍ली एक्‍सप्रेस (सप्‍ताह में दो दिन) बरास्‍ता लखनऊ, मुरादाबाद.

13.  कटरा-हावड़ा एक्‍सप्रेस (साप्‍ताहिक) बरास्‍ता मुगलसराय, वाराणसी, सहारनपुर.

14.  मुंबई-गोरखपुर एक्‍सप्रेस (सप्‍ताह में दो दिन) बरास्‍ता खंडवा, झांसी, कानुपर.

15.  पटना-बंगलोर एक्‍सप्रेस (साप्‍ताहिक) बरास्‍ता मुगलसराय, छिवकी, माणिकपुर, नागपुर.

16.  यशवंतपुर-कटरा एक्‍सप्रेस (साप्‍ताहिक) बरास्‍ता गुलबर्गा, काचेगुड़ा, नागपुर, नई दिल्‍ली.

17.  तिरूवंतपुरम-बेंगलुरू (यशवंतपुर) एक्‍सप्रेस (सप्‍ताह में दो दिन) बरास्‍ता इरोड़ तिरूपत्‍तूर.

50 एक्‍सप्रेस गाडियां:

1.      अहमदाबाद-कटरा एकसप्रेस (साप्‍ताहिक) बरास्‍ता पालनपुर, जयपुर, रेवाड़ी, हिसार, बठिन्‍डा, अमृतसर.

2.      अहमदाबाद-लखनऊ जं, एक्‍सप्रेस (साप्‍ताहिक) बरास्‍ता पालनपुर, जयपुर, बांदीकुई, मथुरा, कासगंज.

3.      अहमदाबाद-इलाहाबाद एक्‍सप्रेस (साप्‍ताहिक) बरास्‍ता जलगांव, खंडवा, इटारसी, सतना, माणिकपुर.

4.      अमृतसर-गोरखपुर एक्‍सप्रेस (साप्‍ताहिक) बरास्‍ता  सहारनपुर, मुरादाबाद, सीतापुर कैण्‍ट.

5.      औरंगाबाद-रेणिगुंटा एक्‍सप्रेस (साप्‍ताहिक) बरास्‍ता परभनी, बीदर विकाराबाद.  

6.      बेंगलोर-चेन्‍नै एक्‍सप्रेस (दैनिक) बरास्‍ता बंगारपेट, जोलारपेट्ट.

7.      बांद्रा (टी) लखनऊ जं, एक्‍सप्रेस (साप्‍ताहिक) बरास्‍ता कोटा, मथुरा, कासगंज.

8.      बरेली-भोपाल एक्‍सप्रेस (साप्‍ताहिक) बरास्‍ता चंदौसी, अलीगढ़, टूंडला आगरा.

9.      भावनगर-बांद्रा एक्‍सप्रेस (साप्‍ताहिक) बरास्‍ता अहमदाबाद.

10.   भावनगर-दिल्‍ली सराय रोहल्‍ला लिंक एक्‍सप्रेस (साप्‍ताहिक).

11.   गांधीधाम-पुरी एक्‍सप्रेस (साप्‍ताहिक).

12.   गोरखपुर-पुणे एक्‍सप्रेस (साप्‍ताहिक) बरास्‍ता लखनऊ, कानपुर, बीना, मनमाड.

13.   गुंटूर-काचेगुडा डबल डैकर एक्‍सप्रेस (सप्‍ताह में दो दिन)

14.   हावड़ा-यशवंतपुर एसी एकसप्रेस (साप्‍ताहिक) बरासता भुवनेश्‍वर, गुडूर, काटपाडी.

15.   हुबली-मुबंई एक्‍सप्रेस (साप्‍ताहिक) बरास्‍ता बीजापुर, शोलापुर.

15.

16.   हैदराबाद-गुलबर्गा इंटरसिटी (दैनिक).

17.   जयपुर-चंडीगढ़, इंटरसिटी (दैनिक) बरास्‍ता, झज्‍जर.

18.   काचेगुड़ा-तिरूपति डबल डैकर एक्‍सप्रेस (सप्‍ताह में दो दिन).

19.   कोटा-जम्‍मू तवी एक्‍सप्रेस (साप्‍ताहिक) बरास्‍ता नई दिल्‍ली अंबाला.

20.   कानपुर-बांद्रा (टी) एक्‍सप्रेस (साप्‍ताहिक) बरास्‍ता कासगंज, मथुरा कोटा.

21.   लखनऊ-काठगोदाम एक्‍सप्रेस (साप्‍ताह में तीन दिन).

22.   मंडुआडीह-जबलपुर एक्‍सप्रेस (साप्‍ताहिक) बरास्‍ता इलाहाबाद, माणिकपुर सतना.

22.

23.   मालदा-टाऊन-आनन्‍द विहार एक्‍सप्रेस (साप्‍ताहिक) बरास्‍ता अमेठी, रायबरेली.

24.   मन्‍नारगुडी-जोधपुर एक्‍सप्रेस (साप्‍ताहिक) बरास्‍ता जयपुर.

25.   मुंबई-चेन्‍नै एक्‍सप्रेस (साप्‍ताहिक) बरास्‍ता पुणे, गुलबर्गा, वाडी.

26.   मुंबई-गोरखपुर एक्‍सप्रेस (साप्‍ताहिक) बरास्‍ता गोंडा, बलरामपुर, बरहनी (आमान परिवर्तन के बाद).

27.   मुंबई-करमाली एसी एक्‍सप्रेस (साप्‍ताहिक) बरास्‍ता रोहा.

28.   नांदेड-औरंगाबाद एक्‍सप्रेस (साप्‍ताहिक) बरास्‍ता, पूर्णा परभनी.

29.   नागपुर-रीवा एक्‍सप्रेस (साप्‍ताहिक) बरास्‍ता सतना.

30.   नागरकोईल-काचेगुडा एक्‍सप्रेस (साप्‍ताहिक) बरास्‍ता करूर, नामक्‍कल, सेलम.

31.   पुणे-लखनऊ एक्‍सप्रेस (साप्‍ताहिक) बरास्‍ता खंडवा, भोपाल, बीना, झांसी, कानपुर.

32.   रामनगर-चंडीगढ़ एक्‍सप्रेस (साप्‍ताहिक) बरास्‍ता मुरादाबाद, सहारनपुर.

33.   रांची-न्‍यू जलपाईगुड़ी एक्‍सप्रेस (साप्‍ताहिक) बरास्‍ता झाझा, कटिहार.

34.   सिकंदराबाद-विशाखापटनम एसी एक्‍सप्रेस (साप्‍ताहिक) बरास्‍ता काजीपेट, विजयवाड़ा.

35.   संतरागाछी-आनंद विहार एक्‍सप्रेस (साप्‍ताहिक).

36.   श्रीगंगानगर-जम्‍मू तवी एक्‍सप्रेस (साप्‍ताहिक) बरास्‍ता अबोहर, बठिन्‍डा, धुरी.

37.   तिरूवनंतपुरम-निज़ामुद्दीन एक्‍सप्रेस (सप्‍ताह में दो दिन) एक दिन बरास्‍ता कोट्टयम और एक दिन बरास्‍ता एलेप्‍पी.

38.   वाराणसी-मैसूर एक्‍सप्रेस (सप्‍ताह में दो दिन) बरास्‍ता वाडी, दौंड.

39.   बालुरघाट-हावड़ा एक्‍सप्रेस (सप्‍ताह में दो दिन).

51 पैसेंजर गाडियां

1.      बीना-कटनी पैसेंजर (दैनिक).

2.      डेकरगांव-नहारलगुन पैसेंजर (दैनिक) नई लाइन के पूरा होने के बाद.

3.      गुनुपुर-विशाखापटनम पैसेंजर (दैनिक).

4.      हुबली-बेलगाम फास्‍ट पैसेजर (दैनिक).

5.      जयपुर-फुलेरा पैसेजर (दैनिक) .

5.

    वि.कासोटिया/एएम/एपी/01

Tuesday, October 8, 2013

रेलवे की आमदनी

08-अक्टूबर-2013 13:41 IST
अप्रैल-सितम्‍बर, 2013 के दौरान में 11.41 प्रति‍शत की वृद्धि 
नई दिल्ली: 8 अक्टूबर 2013: भारतीय रेलवे की पहली अप्रैल से 30 सितम्‍बर, 2013 के दौरान शुरुआती आधार पर कुल आमदनी लगभग 65354.64 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की आमदनी 58661.79 करोड़ रुपये से 11.41 प्रतिशत अधिक है। 
अप्रैल-सितम्‍बर, 2013 के दौरान रेलवे को माल ढुलाई से 44191.92 करोड़ रुपये की आमदनी हुई, जो‍पिछले वर्ष की इसी अवधि की माल ढुलाई से हुई आमदनी 40293.70 करोड़ रुपये से 9.67 प्रतिशत ज्‍यादा है।

अप्रैल-सितम्‍बर, 2013 के दौरान रेलवे ने यात्री कि‍राये से 18099.83 करोड़ रुपये की कमाई की, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की यात्री किराये से हुई कमाई 15582.42 करोड़ रुपये के मुकाबले 16.16 प्रति‍शत अधिक है।

अप्रैल-सितम्‍बर, 2013 के दौरान अन्‍य कोचिंग से रेलवे को 1850.22 करोड़ रुपये की आमदनी हुई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की कोचिंग से हुई कमाई 1510.59 करोड़ रुपये से 22.48 प्रति‍शत अधिक है।

अप्रैल-सितम्‍बर, 2013 के दौरान रेलवे से कुल लगभग 425 करोड़ 75 लाख 50 हजार लोगों ने यात्रा की, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 427 करोड़ 90 हजार यात्रियों ने यात्रा की थी। इस प्रकार यात्रियों की संख्‍या में 0.29 प्रतिशत की कमी आई। उपनगरीय क्षेत्र में अप्रैल-सितम्‍बर, 2013 के दौरान 227 करोड़ 52 लाख लोगों ने यात्रा की, जो कि पिछले वर्ष की इसी अवधि की यात्री संख्‍या 221 करोड़ 20 लाख 60 हजार से 2.85 प्रतिशत अधिक है। 

गैर-उपनगरीय क्षेत्र में अप्रैल-सितम्‍बर, 2013 के दौरान 198 करोड़ 23 लाख 50 हजार लोगों ने यात्रा की, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की यात्री संख्‍या 205 करोड़ 80 लाख 30 हजार से 3.68 प्रतिशत कम है।

वी. कासोटिया/अर्चना/राजगोपाल/शौकत -6527

Thursday, May 2, 2013

लोकसभा में प्रश्‍न//उत्‍तर: पार्सल-बुकिंग

02-मई-2013 14:33 IST
पार्सल स्‍पेस खुली निविदाओं के माध्‍यम से बोली आमंत्रित करके निजी पार्टियों को पट्टे पर
रेल राज्‍य मंत्री श्री अधीर रंजन चौधरी ने आज लोकसभा में एक प्रश्‍न के लिखित उत्‍तर में बताया कि सहायक गार्ड के केबिन (एजीसी), ब्रेकवैन (एसएलआर) और पार्सल वैन (वीपी) का पार्सल स्‍पेस खुली निविदाओं के माध्‍यम से बोली आमंत्रित करके निजी पार्टियों को पट्टे पर दिया जाता है। रेलों द्वारा सहायक गार्ड के केबिन (एजीसी) और ब्रेकवैन (एलएलआर) को पट्टे पर देने के लिए रिजर्व मूल्‍य उस गाड़ी में पार्सलों की बुकिंग के लिए लागू भाड़ा दरों के समतुल्‍य निर्धारित किया जाता है। पट्टाधारी विभिन्‍न ग्राहकों से पार्सल इकट्ठे करक रेलों को समेकित कार्गो पेश करता है ताकि लीज पर दिए गए स्‍थान पर लदान करके निर्धारित दो बिंदुओं के बीच उसकी ढुलाई की जा सके। पट्टाधारी द्वारा पार्सली का विपणन, संग्रहण, वितरण, लदान और उसकी उतराई की जाती है। पट्टाधारी बेहतर डोर-टू-डोर सेवा मुहैया कराने के बदले अपने ग्राहकों से कुछ पारिश्रमिक लेते हैं, जिससे रेलवे का कोई सरोकार नहीं है। बहरहाल, आंरभिक स्‍टेशन के साथ-साथ मध्‍यवर्ती स्‍टेशनों से प्रत्‍येक यात्री गाड़ी के ब्रेकवैन का एक डिब्‍बा समाचार पत्रों, सामान, पालतू जानवरों आदि की निकासी के लिए रेलवे के पास रखा जाता है, जिसमें रेलवे द्वारा इस किस्‍म की बुकिंग के लिए लागू भाड़ा दरों पर पार्सल बुक किए जाते हैं। (PIB)
मीणा/तारा—2155

Thursday, April 4, 2013

रेल मंत्री ने किया एसोचेम सम्‍मेलन का उद्घाटन

04-अप्रैल-2013 19:22 IST
एसोचेम समर्पित मालढुलाई गलियारे पर आधारित
रेल मंत्री श्री पवन कुमार बंसल ने आज यहां एसोचेम भारत की ओर से 'समर्पित मालढुलाई गलियारा-चुनौतियां और अवसर' विषय पर आयोजित अन्‍तरराष्‍ट्रीय सम्‍मेलन का उद्घाटन किया। मंत्री महोदय ने इस अवसर पर 'कॉरीडोर्स फॉर इंडियाज इकनॉमिक डवलपमेंट' नामक एसोचेम-यश बैंक की विवरण रिपोर्ट भी जारी की । 

अपने उद्घाटन भाषण में श्री बंसल ने कहा कि भारतीय रेल ने अपनी मालढुलाई की क्षमता बढ़ाई है और इसने वर्ष 2012-2013 में सफलतापूर्वक 101 करोड़ टन मालढुलाई करके एक अरब टन मालढुलाई क्षमता वाली श्रेणी में स्‍थान पा लिया। अब भारत इस क्षेत्र में चीन, रूस और अमरीका के साथ हो गया है। 

इस अवसर पर भारतीय समर्पित मालढुलाई गलियारा निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री आर. के. गुप्‍ता ने भी अपने विचार व्‍यक्ति किये। दिल्‍ली मुम्‍बई औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक श्री अमिताभ कांत ने औद्योगिक शहरों और निवेश क्षेत्रों के बारे में एक प्रस्‍तुति की। सांसद और एसोचेम के अघ्‍यक्ष श्री राजकुमार धूत ने स्‍वागत भाषण दिया। 

वि.कासोटिया/सुधीर/संजना/ 1717

Wednesday, March 27, 2013

सुपर फास्‍ट गाड़ियों की आरक्षण फीस तथा पूरक शुल्‍क

बढ़ी हुई आरक्षण फीस की वापसी पहली अप्रैल 2013 से लागू
रेल बजट 2013-14 में सुपर फास्‍ट गाड़ियों की आरक्षण फीस, पूरक शुल्‍क के संशोधन और बढ़ी हुई आरक्षण फीस की वापसी के बारे में घोषणा की गई है। संशोधित दरें पहली अप्रैल 2013 को और उसके बाद जारी टिकटों पर लागू होगी। आरक्षण की इन दरों का ब्‍यौरा निम्‍नलिखित है:-
आरक्षण फीस
श्रेणी
संशोधित फीस (रुपये में)

वर्तमान
संशोधित
द्वितीय  
15
15 (कोई परिवर्तन नहीं)
स्‍लीपर
20
20 (कोई परिवर्तन नहीं)
वातानुकूलित चेयर कार
25
40
वातानुकूलित -3 इकॉनिमी
25
40
वातानुकूलित -3 टीयर
25
40
प्रथम श्रेणी
25
50
वातानुकूलित -2 टीयर
25
50
वातानुकूलित प्रथम
35
60
एक्‍जीक्‍यूटिव
35
60
(i) सुपरफास्‍ट गाडि़यों के लिए पूरक शुल्‍क 
श्रेणी
सुपरफास्‍ट गाडि़यों के लिए पूरक शुल्‍क    (रुपये में)

वर्तमान
संशोधित
द्वितीय  
10
15
स्‍लीपर
20
30
वातानुकूलित चेयर कार
30
45
वातानुकूलित -3 इकॉनिमी
30
45
वातानुकूलित -3 टीयर
30
45
प्रथम श्रेणी
30
45
वातानुकूलित -2 टीयर
30
45
वातानुकूलित प्रथम
50
75
एक्‍जीक्‍यूटिव
50
75
   
***
 मीणा/क्‍वात्रा/लक्ष्‍मी-1609

रेल यात्रा के लिए संशोधित विभिन्‍न शुल्‍क


विभिन्‍न शुल्‍क और टिकट रद्द कराने का शुल्‍क पहली अप्रैल 2013 से लागू होगा 
     रेल बजट 2013-14 में रेल यात्रा के लिए संशोधित लिपिकीय शुल्‍कों और टिकट रद्द कराने के शुल्‍क को संशोधित करने के बारे में घोषणा की गई थी। संशोधित शुल्‍क 1 अप्रैल, 2013 से लागू होंगे। संशोधन का ब्‍यौरा निम्‍नलिखित है:-  
      (i) लिपिकीय शुल्‍क 
श्रेणी
प्रतीक्षा सूची और आरएसी टिकट रद्द किये जाने की स्थिति लिपिकीय शुल्‍क  (रूपये में)

वर्तमान
संशोधित
द्वितीय  (अनआरक्षित )
10
15
द्वितीय  (आरक्षित )
20
30
वातानु‍कूलित चेयर कार
20
30
वातानु‍कूलित -3 इकोनॉमी
20
30
वातानु‍कूलित -3 टियर
20
30
प्रथम श्रेणी
20
30
वातानु‍कूलित -2 टियर
20
30
वातानु‍कूलित प्रथम
20
30
एक्‍जीक्‍यूटिव
20
30
       
 (ii) टिकट रद्द कराने का शुल्‍क:                       
श्रेणी
कनर्फमड टिकट को रद्द कराने का न्‍यूनतम शुल्‍क (रूपयों में)

वर्तमान
संशोधित
द्वितीय
20
30
शयनयान
40
60
वातानु‍कूलित चेयर कार
60
90
वातानु‍कूलित -3 इकोनॉमी
60
90
वातानु‍कूलित -3 टियर
60
90
प्रथम श्रेणी
60
100
वातानु‍कूलित -2 टियर
60
100
वातानु‍कूलित प्रथम
70
120
एक्‍जीक्‍यूटिव
70
        120

मीणा/विजयलक्ष्मी/सुमन–1611