Showing posts with label Hindi. Show all posts
Showing posts with label Hindi. Show all posts

Saturday, January 25, 2020

RPF/RPSF कार्मिकों को वीरता के लिए पुलिस पदक (PMG)

25th  January 2020  at 3:21PM by PIB Delhi
उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (PPM) 
मेधावी सेवाओं के लिए पुलिस पदक (PM) से सम्मानित किया गया
नई दिल्ली: 25 जनवरी 2020: (पीआईबी//रेल स्क्रीन डेस्क)::
माननीय राष्ट्रपति ने गणतंत्र दिवस 2020 के अवसर पर निम्नलिखित रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ) को कार्मिकों को वीरता के लिए पुलिस पदक (पीएमजी), उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएम) और मेधावी सेवाओं के लिए पुलिस पदक (पीएम) से सम्मानित किया है।
वीरता के लिए पुलिस पदक (पीएमजी):
स्वर्गीय श्री जगबीर सिंह राणा, कांस्टेबल/ उत्तर रेलवे (मरणोपरांत)
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएम)
श्री अम्बिका नाथ मिश्रा, प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/ पूर्व रेलवे,
श्री भरत सिंह मीणा, कमांडेंट, 8 बीएन/ आरपीएसएफ।
 मेधावी सेवा के लिए पुलिस पदक (पीएम)
श्री युगल किशोर जोशी, डीआईजी/ आरपीएफ,
श्री अनिल कुमार शर्मा, सहायक कमांडेंट/ आरपीएसएफ,
श्री पी. पी. जॉय, सहायक सुरक्षा आयुक्त/ कोंकण रेलवे,
श्री दीप चंद्र आर्य, सहायक सुरक्षा आयुक्त/ उत्तर रेलवे,
श्री टी. चंद्रशेखर रेड्डी, निरीक्षक/ दक्षिण मध्य रेलवे,
श्री के. चक्रवर्ती, निरीक्षक/ दक्षिण मध्य रेलवे,
श्री सतीश इंगल, हेड कांस्टेबल/ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे,
श्री देव कुमार गोंड, उप-निरीक्षक/ कोंकण रेलवे,
श्री जी.एस. विजयकुमार, उप-निरीक्षक/ मध्य रेलवे,
श्री डी. बालासुब्रह्मण्यम, उप-निरीक्षक/ प्रशिक्षण केंद्र, मौला अली,
श्री महफजुल हक, इंस्पेक्टर/ 4 बीएन आरपीएसएफ,
श्री दर्शन लाल, उप-निरीक्षक/ 6 बीएन आरपीएसएफ,
श्री नेमी चंद सैनी, सहायक उप-निरीक्षक/ उत्तर पश्चिम रेलवे,
श्री आलोक कुमार चटर्जी, सहायक उप-निरीक्षक/ पूर्वी रेलवे,
श्री अशोक कुमार यादव, इंस्पेक्टर/ पश्चिम रेलवे
***
आर.के.मीणा/आरएनएम/एसकेजे/एनके-5471

Tuesday, October 8, 2013

रेलवे की आमदनी

08-अक्टूबर-2013 13:41 IST
अप्रैल-सितम्‍बर, 2013 के दौरान में 11.41 प्रति‍शत की वृद्धि 
नई दिल्ली: 8 अक्टूबर 2013: भारतीय रेलवे की पहली अप्रैल से 30 सितम्‍बर, 2013 के दौरान शुरुआती आधार पर कुल आमदनी लगभग 65354.64 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की आमदनी 58661.79 करोड़ रुपये से 11.41 प्रतिशत अधिक है। 
अप्रैल-सितम्‍बर, 2013 के दौरान रेलवे को माल ढुलाई से 44191.92 करोड़ रुपये की आमदनी हुई, जो‍पिछले वर्ष की इसी अवधि की माल ढुलाई से हुई आमदनी 40293.70 करोड़ रुपये से 9.67 प्रतिशत ज्‍यादा है।

अप्रैल-सितम्‍बर, 2013 के दौरान रेलवे ने यात्री कि‍राये से 18099.83 करोड़ रुपये की कमाई की, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की यात्री किराये से हुई कमाई 15582.42 करोड़ रुपये के मुकाबले 16.16 प्रति‍शत अधिक है।

अप्रैल-सितम्‍बर, 2013 के दौरान अन्‍य कोचिंग से रेलवे को 1850.22 करोड़ रुपये की आमदनी हुई, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की कोचिंग से हुई कमाई 1510.59 करोड़ रुपये से 22.48 प्रति‍शत अधिक है।

अप्रैल-सितम्‍बर, 2013 के दौरान रेलवे से कुल लगभग 425 करोड़ 75 लाख 50 हजार लोगों ने यात्रा की, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 427 करोड़ 90 हजार यात्रियों ने यात्रा की थी। इस प्रकार यात्रियों की संख्‍या में 0.29 प्रतिशत की कमी आई। उपनगरीय क्षेत्र में अप्रैल-सितम्‍बर, 2013 के दौरान 227 करोड़ 52 लाख लोगों ने यात्रा की, जो कि पिछले वर्ष की इसी अवधि की यात्री संख्‍या 221 करोड़ 20 लाख 60 हजार से 2.85 प्रतिशत अधिक है। 

गैर-उपनगरीय क्षेत्र में अप्रैल-सितम्‍बर, 2013 के दौरान 198 करोड़ 23 लाख 50 हजार लोगों ने यात्रा की, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की यात्री संख्‍या 205 करोड़ 80 लाख 30 हजार से 3.68 प्रतिशत कम है।

वी. कासोटिया/अर्चना/राजगोपाल/शौकत -6527

Monday, August 26, 2013

जालंधर के सिटी स्टेशन पर सिगरेट बीडी पीते 13 व्यक्ति काबू

तम्बाकू नोशी के खिलाफ सरकार के साथ समाज भी आगे आये
जालंधर: 25 अगस्त 2013: (रेल स्क्रीन): नियम कानून बन जाने के बावजूद बहुत से लोग अभी भी स्वास्थ्य की दुश्मन सिगरेट बीड़ी को छोड़ने के लिए तैयार नहीं दिखते हैं। बहुत बार तम्बाकू विरोधियों और तम्बाकू समर्थकों के दरम्यान मारपीट भी हुई और खूनखराबा भी लेकिन इस लत में सुधार आता नजर नहीं आता। गौरतलब है कि जालंधर का रेलवे स्टेशन वही रेलवे स्टेशन है जहाँ 1980 के दशक में दो नम्बर प्लेटफार्म पर एक दिन बाद दोपहर के वक्त एक निहंग ने सिगरेट पीकर धुयाँ मूंह पर फेंकने वाले किसी युवक की कुर्पान से हत्या भी कर दी थी। अगर वहां सुरक्षा जवान तैनात होते हो और बात को बिगड़ने से पूर्व हो रोक लेते पर ऐसा नहीं हो सका। इस वारदात के बाद भी इस तरह के झगड़ों की कई वारदातें अलग अलग स्थानों पर हुईं जिनके मूल में सिगरेटनोशी और सिगरेट पीकर धुयाँ दूसरों के मूंह पर फेंकने के मामले ही ज्यादा थे। बात भावनायों और धर्म से जुडी थी इसलिए बिगडती चली गई। 
                                    File: Courtesy Photo
सेहत और जिंदगी को तबाह कर देने वाली तम्बाकू नोशी की हकीकत पहचान कर इसे छोड़ने की बजाये कुछ शरारती तत्वों ने इसे हिन्दू सिख समस्या बना दिया हालांकि बहुत से हिन्दू भी हैं जो सिगरेट बीड़ी को छूते तक नहीं और बहुत से सिख घरों के लड़के भी हैं जो इसे छुप-छुपा कर पीने से गुरेज़ नहीं करते। अब तम्बाकू के साथ या तम्बाकू की बजाये चरस/गांजे से भरी सिगरेटें इस बुरी आदत का विकराल रूप बन कर सामने आई हैं। एक एक सिगरते 25 से 50 रुपयों तक बिकती है। जरा अनुमान लगायें कि इतनी महंगी सिगरेट पीना और फिर इसे पीकर यहाँ वहां बेहोशों की तरह लेटे रहना-क्या यही है ज़िन्दगी? जो पीता होगा उसके तन में क्या बचता होगा और उसकी जेब भी क्या बचता होगा?  
ऐसे बहुत से कारण थे और बहुत बार मांग भी उठ चुकी थी और आखिर इस आदत को दूर करने कराने के लिए सरकार को कानून बनाना पड़ा।  गौरतलब है कि दुनिया के कई अन्य देशों में इस तरह का कानून पहले से ही मौजूद है।  धीमी गति ही सही लेकिन इस कानून की पालना के प्रयास अक्सर होते रहते हैं।  अगर इस तरह के मामलों पर नियमित नजर रखी जाये तो सफलता जल्द मिल सकती है पर एक्शन लिया जाता है कभी-कभार छापा मारने की तरह।  
इसी तरह की एक कारवाई की खबर आई है जालंधर से जहाँ सिटी स्टेशन पर 25 अगस्त रविवार के दिन आरपीएफ ने 13 लोगों को बीड़ी सिगरेट पीते हुए काबू कर लिया। थोड़ी सी हील हुज्जत और जुर्माना वसूलने के बाद इन्हें छोड़ दिया गया। आरपीएफ के इंचार्ज एके शर्मा ने मीडिया को बताया कि रविवार को स्टेशन परिसर में चेकिंग की गई तो विभिन्न जगहों पर लोग बीड़ी सिगरेट पीते पाए गए। उनके अनुसार बाद में इन सभी लोगों से 100-100 रुपये जुर्माना वसूलने के बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। कितना अच्छा हो अगर इसे छुड़ाने के लिए कोई कारगर सज़ा का प्रावधान रखा जाये और इन लोगों को कुछ मिनटों की एक छोटी सी क्लास में बैठा कर तम्बाकू नोशी से होने वाली
बरबादियों पर एक फिल्म दिखाई जाये। इनके दिल और दिमाग के तम्बाकू नोशी के खिलाफ तैयार करके इन्हें ठीक रास्ते पर लाया जाए…क्या ख्याल है आपका ? आपके विचारों की इंतज़ार बनी रहेगी।
-रेक्टर कथूरिया  

Saturday, August 17, 2013

रेलवे द्वारा दृष्‍टि‍हीन यात्रि‍यों लिए नई सुवि‍धा

16-अगस्त-2013 19:16 IST
यात्री डि‍ब्‍बों में होगा ब्रेल चि‍ह्नों का प्रयोग
अपने सामाजि‍क दायि‍त्‍व के रूप में रेलवे ने वि‍शि‍ष्‍ट रूप से सक्षम यात्रि‍यों की सहायता के लि‍ए, भारतीय रेलवे ने दृष्‍टि‍ बाधि‍त यात्रि‍यों की सुवि‍धा के लि‍ए ब्रेल स्‍टीकरों को यात्री डि‍ब्‍बों में उपलब्‍ध कराने का नि‍र्णय लि‍या है। वर्तमान में डि‍ब्‍बों में चि‍ह्न, नि‍र्देश, सीट संख्‍या आदि‍ उपलब्‍ध होते हैं, जो प्राय: वि‍नाईल स्‍टीकर/धातु की प्‍लेटों के बने होते हैं। इन पर ब्रेल चि‍ह्न नहीं होने के कारण इन्‍हें दृष्‍टि‍हीन यात्रि‍यों द्वारा नहीं पढ़ा जा सकता। अब धातु आधारि‍त प्‍लेटों पर स्‍टीकर का प्रयोग करने की योजना बनाई गई है, जि‍सपर चि‍ह्न उभरे हुए होंगे। 

भारतीय रेलवे की आधारभूत डि‍ब्‍बा फैक्‍ट्री यूनि‍ट ने इसे, दृष्‍टि ‍बाधि‍तों से संबंधि‍त संस्‍था के परामर्श से, समेकि‍त ब्रेल चि‍ह्नों की वि‍शि‍ष्‍टताओं के साथ यात्री डि‍ब्‍बों के लि‍ए वि‍कसि‍त कि‍या है और रि‍सर्च डि‍जाईन एंड स्‍टैंडर्ड आर्गेनाइजेशन(आरडीएसओ) से सूचना लेकर इन्‍हें रेलवे को जारी कि‍या गया। इस कदम को दृष्‍टि‍हीन यात्रि‍यों द्वारा रेल में की जानेवाली यात्रा में होने वाली सुवि‍धा के लि‍ए मुख्‍य सहायता के रूप में देखा जा रहा है। 

ब्रेल की छपाई इन स्‍टीकरों पर परतदार रूप में की जाएगी और इन्‍हें सामान्‍य दृष्‍टि‍ और दृष्‍टि‍हीन यात्रि‍यों, दोनों के द्वारा प्रयोग कि‍या जा सकेगा। उभरी हुई आकृति‍यों/चि‍ह्नों पर पुन: कुछ चि‍पकाने/मि‍टाने से इस पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। यह धातु के पतले आधार पर चि‍पकने वाले पृष्‍ठ के कारण इन स्‍टीकरों को डि‍ब्‍बे के समतल और मुड़े हुए धरातल पर चि‍पकाना आसान बनाता है। (PIB)
वि‍.कासोटि‍या/राजीव/अंबुज-5656

यह है भारतीय रेल का गौरवपूर्ण करिश्मा

16-अगस्त-2013 15:59 IST
पूरी दुनिया की जनसंख्‍या के बराबर यात्रियों को सफर कराया
                                                          रेलवे की उपलब्धियों पर विशेष लेख 
जहां तक यात्रियों की संख्‍या का संबंध है भारतीय रेल प्रति वर्ष पूरी दुनिया की जनसंख्‍या के बराबर यात्रियों को एक स्‍थान से दूसरे स्‍थान तक ले जा कर विश्‍व में सर्वश्रेष्‍ठ रेल बन गई है। यह वर्ष 2012-13 में लगभग 1010 मिलियन टन सामान की ढुलाई कर के अमरीका, चीन, रूस के बाद चुनिन्‍दा बिलियन टन क्‍लब की चौथी सदस्‍य भी बन गई है। भारतीय रेल विश्‍व में तीसरी सबसे बड़ी रेल प्रणाली है। इसके पास परिसंपत्ति आधार 65,187 रूट किलोमीटर, 9,000 लोकोमोटिव, 53,000 या‍त्री डिब्‍बे और 2.3 लाख वैगन हैं। भारतीय रेल की आज प्रतिदिन 19,000 से अधिक रेल चलती हैं, जिनमें 12,000 यात्री ट्रेन और 7,000 मालगाडि़यां हैं, जो 1.4 मिलियन कर्मचारियों के समर्पित कार्यबल के प्रयासों से 8 बिलियन से अधिक यात्रियों और 1,000 मिलियन टन से अधिक माल की प्रति वर्ष ढुलाई करती हैं।
वर्ष 1950 के बाद से भारतीय रेल के नेटवर्क आकार (रूट किलोमीटर) में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि इसकी कुल ट्रैक किलोमीटर दूरी लगभग 50 प्रतिशत वृद्धि से 70,000 किलोमीटर बढ़कर 1,15,000 किलोमीटर हो गई है। ऐसा क्षमता विस्‍तार के लिए भारतीय रेल की यूनीगेज नीति के अधीन गेज रूपान्‍तरण और वर्तमान लाइनों का दोहरीकरण पर जोर दिये जाने के कारण हुआ। भारतीय रेल की 12वीं योजना में अधिक अभिवृद्धि अर्जित करने के लिए क्षमता विस्‍तार हेतु 4,000 किलोमीटर नयी लाइन जोड़ने, 5,500 किलोमीटर गेज रूपान्‍तरण, 7,653 किलोमीटर दोहरीकरण और 6,500 किलोमीटर विद्युतीकरण करने की योजना है।
     इसके अलावा भारतीय रेल पूर्वी और पश्चिमी डेडिकेटेड फ्राइट कॉरिडोर (डीएफसी) के द्वारा क्षमता निर्माण के क्षेत्र में ऊंची छलांग लगाने जा रही है, जिससे 32.5 एक्‍सल लोड फ्राइट नेटवर्क की 3338 किलोमीटर लाइन और शामिल हो जाएगी। दोनों कॉरिडोर के निर्माण कार्य के लिए निविदाएं निकाली गई हैं और ठेके देने का कार्य प्रक्रिया के अधीन है। कॉरिडोर के निर्माण के लिए लगभग 76 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण कार्य पूरा हो चुका है और यह उम्‍मीद है कि इन दो महत्‍वपूर्ण मार्गों पर डेडिकेटेड फ्राइट कॉरिडोर कार्य 2017 तक पूरा हो जाएगा। भारतीय रेल चार अन्‍य डेडिकेटेड फ्राइट कॉरिडोर की भी योजना बना रही है, जिसके लिए प्रारंभिक यातायात सर्वेक्षण कार्य किये जा रहे हैं।
     यातायात परिचालन के लिए की गई पहल में भारी संख्‍या में यात्रियों की मांग को पूरा करने के लिए 24 कोच गाडि़यां प्रसार, रख-रखाव कार्यक्रमों और कोच परिचालनों के युक्तिकरण के माध्‍यम से या‍त्री गाडि़यों के चक्‍करों में सुधार, सुरक्षा और यात्रियों के लिए आराम में बढ़ोतरी के लिए एंटि लाइन विशिष्‍टता वाले क्रैशवर्थी एलएचबी  डिब्‍बों की क्रमवार शुरूआत। अंतरशहरी यात्रा के लिए देश में ही डिजाइन की गई वातानुकूलित डबलडेकर कोच ट्रेन की शुरूआत और अतिरिक्‍त कोचिंग टर्मिनलों का निर्माण और विकास शामिल है।
    यात्रियों के अनुकूल की गई पहल में निम्‍नलिखित शामिल हैं -
·            यात्री डिब्‍बों की गहन यांत्रिक सफाई के लिए 115 कोच रख-रखाव डिपो की पहचान, 91 डिपो में यह पहले ही लागू की जा चुकी है।
·            राजधानी, शताब्‍दी और दुरन्‍तो सहित 538 रेलगाडि़यों में ऑन बोर्ड हाउस कीपिंग सेवाओं (ओबीएचएस) की शुरूआत यह योजना 336 रेलगाडि़यों में लागू की जा चुकी है।
·            चुनिन्‍दा पहचान की गई रेलगाडि़यों के लिए शौचालयों, डूरवेज़, गलियारों के विसंक्रमण के लिए यांत्रिक सफाई पर ध्‍यान देने के लिए क्‍लीन ट्रेन स्‍टेशनों को नामांकित करना।
·            यात्रियों के लिए साफ और स्‍वच्‍छ बेडरोल्‍स की आपूर्ति सु‍निश्चित करने के लिए 55 स्‍थानों (19 पहले से ही कार्यरत) पर यंत्रीकृत लॉन्ड्रियों की स्‍थापना।
·             9 रैक की 504 यूनिटों में पायलट परियोजना के रूप में जैव शौचालयों को शुरू करना।
अन्‍य या‍त्री सुविधा के उपायों में निम्‍नलिखित शामिल हैं -
·            आ‍रक्षित सीट के लिए ई-टिकट प्रणाली की प्रगामी व्‍यवस्‍था, जिसके लिए ''नेक्‍स्‍ट जनरेशन ई-टिक्टिंग सिस्‍टम'' लागू किया जा रहा है, जिसकी क्षमता 7,200 टिकट प्रति मिनट और एक ही समय 1.2 लाख उपयोगकर्ताओं की सहायता करने की है, जबकि वर्तमान में यह क्षमता क्रमश: 2,000 टिकट प्रति मिनट और एक ही समय 40,000 उपयोगकर्ताओं की सहायता करने की है।
·            रियल टाइम सूचना प्रणाली (आरटीआईएस) के अधीन अधिक से अधिक ट्रेनों को शामिल किया जाना, जिससे पूछताछ/ मोबाइल फोन के माध्‍यम से या‍त्री गाडि़यों की गतिविधि की ठीक-ठीक स्थि‍ति की जानकारी दी जा सकेगी।
·            अनेक रेलगाडि़यों में नि:शुल्‍क वाई-फाई सुविधाओं का प्रावधान।
·            ए वन श्रेणी के और अन्‍य प्रमुख स्‍टेशनों पर 179 स्‍केलेटर और 400 लिफ्ट लगाए जाने का प्रावधान है।
·            तत्‍काल योजनाओं सहित टिकट रिजर्व कराने में गडबड़ी को रोकने के लिए क्रियात्‍मक कदम, जिसमें बुकिंग समय को तर्कसंगत बनाने और सभी आरक्षित श्रेणियों के लिए पहचान का सबूत दिखाना के प्रावधान शामिल है।            
   क्षमता विस्‍तार तथा आधुनिकीकरण संबंधी पहल सुरक्षा की चिंता के साथ होनी चाहिए। इस उद्देश्‍य की प्राप्ति के लिए भारतीय रेल ने 2003-13 के लिए कारपोरेट सुरक्षा योजना तैयार की थी। इसके तहत भारतीय रेल ने बड़े पैमाने पर ट्रैक नवीकरण, पुलों को फिर से बनाने, ट्रैक की देखभाल के मशीनीकरण, वैगन/कोच में उन्‍नत टेक्‍नोलॉजी लगाने तथा सिग्‍नल प्रणाली को उन्‍नत बनाने की योजना थी। 9166 किलोमीटर से ऊपर ट्रैक नवीकरण हुआ तथा 6218 पुलों को ठीक किया गया। कुल ट्रैक के 55 प्रतिशत हिस्‍से को मैकेनीक मेन्‍टनन्‍स व्‍यवस्‍था के अंतर्गत लाया गया, जबकि 2003-4 में यह काम 35 प्रतिशत हुआ था। सिग्‍नल प्रणाली को तेजी के साथ उन्‍नत बनाने से सुर‍क्षा व्‍यवस्‍था में योगदान हुआ है। इन पहलों से पिछले वर्षों में दुर्घटना की संख्‍या में कमी आई है।

   हालांकि भारतीय रेल का प्रस्‍ताव शून्‍य दुर्घटना व्‍यवस्‍था की ओर बढ़ना है। यह संतोष की बात है कि माल ढुलाई दर और यात्री भाड़ा शुल्‍क में बढ़ोतरी हुई है। अंतर्राष्‍ट्रीय मानकों के अनुसार पर मिलियन ट्रेन किलोमीटर की दर से रेल दुर्घटना 2003-4 के 0.44 से घटकर 2012-13 के अंत में 0.13 हो गई। इस तरह 2003-4 की कारर्पोरेट सुरक्षा योजना में निर्धारित 0.17 के लक्ष्‍य की दर पार कर गई।

    राज्‍यों में रेल अवसंरचना बनाने की जिम्‍मेदारी के मामले में राज्‍य सरकारों/केन्‍द्रीय सार्वजनिक प्रतिष्‍ठानों का रूख सकारात्‍मक रहा है। अभी दस राज्‍य 35 नई लाइनें बिछाने, 33 हजार करोड़ रूपए की कुल लागत से 4761 किलोमीटर लाइनों के दोहरीकरण और परिवर्तन में लागत साझा कर रहे हैं। अ‍ब तक 5000 करोड़ रूपए खर्च किए जा चुके हैं। इसी तरह सार्वजनिक प्रतिष्‍ठान भी आगे आ रहे हैं। एनएमडीसी ने 150 किलोमीटर लम्‍बी जगदलपुर-किरनदुल रेल संपर्क परियोजना में निवेश किया है। इसकी लागत 827 करोड़ रूपए आएगी। इस एसईसीएल तथा इरकॉन छत्‍तीसगढ़ में राज्‍य सरकार के साथ मिलकर 4000 करोड़ रूपए की दो परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं। ओडि़शा तथा झारखंड के खदान क्षेत्रों में रेल संपर्क सुधारने के लिए कोल इंडिया 2000 करोड़ रूपए की परियोजना में धन लगा रहा है।

   लगभग डेढ़ दशक से रेल की वित्‍तीय हालत दबाव में है। 1997-98 से लेकर 2011-12 के बीच 2005-6 से 2007-8 की तीन वर्ष की अवधि को छोड़कर भारतीय रेल का संचालन अनुपात 90 प्रतिशत से ऊपर रहा है। 2009-10 के पहले के तीन सालों में स्थिति गंभीर रही है, क्‍योंकि लागत का दबाव बढ़ा है, खासकर मानव शक्ति को लेकर तथा छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के कारण पेंशन संबंधी वचनबद्धता लागू करने को लेकर। परिणामस्‍वरूप कामकाजी खर्च बढ़ा है और उस खर्च के अनुपात में आवश्‍यक कदमों को लेकर राजस्‍व की भरपाई नहीं हुई है। इनमें माल भाड़ा तथा यात्री भाड़ा को तर्कसंगत बनाना, ईंधन की बढ़ी कीमत को थामने के लिए ईंधन समायोजन उपाय लागू करने, नया ऋण सेवा कोष बनाने, आवश्‍यक जरूरी परियोजनाओं को प्राथमिकता देने, अवसंरचना निर्माण के लिए वैकल्पिक धनपोषण व्‍यवस्‍था करने तथा मजबूत वित्‍तीय अनुशासन शामिल हैं। इन उपायों से 31.03.2014 तक 12 हजार करोड़ रूपए तक बचत होने का अनुमान है तथा इससे 12वीं पंचवर्षीय योजना के अंत तक 30 हजार करोड़ रूपए के लक्ष्‍य को हासिल करने का मार्ग प्रशस्‍त होगा।

   भारतीय रेल के पिछले 160 वर्षों के इतिहास में इसका प्रदर्शन सफलतापूर्वक रहा है और आगे भी जारी रहेगा। (पसूका फीचर)
***
इन्‍पुट्स रेल मंत्रालय
पूरी सूची - 16-08-13
इ-अहमद/इन्‍द्रपाल/गांधी/शौकत/यशोदा-161

Thursday, May 2, 2013

रेलवे द्वारा स्‍थापित मेडिकल कॉलेज

02-मई-2013 14:31 IST
मैसर्स राइट्स के साथ की गई संविदा 
रेल मंत्री श्री पवन कुमार बंसल ने आज लोकसभा में एक प्रश्‍न के लिखित उत्‍तर में बताया कि मैसर्स राइट्स को सार्वजनिक निजी भागीदारी के तहत चेन्‍नै, सिंकदराबाद, गुवाहाटी, लखनऊ और खड़गपुर में चरण-1 में चिह्नित 05 मेडिकल कॉलेजों की स्‍थापना करने के लिए परामर्शदाता के रूप में नियुक्‍त करके परामर्श कार्य सौंपा गया है। इन स्‍थलों में अस्‍पताल में बिस्‍तरों की संख्‍या और भूमि आदि से संबंधित भारतीय चिकित्‍सा परिषद के न्‍यूनतम मानदंडों को कमोबेश पूरा किया जा रहा है। अन्‍य स्‍थलों, जिनमें अहमदाबाद भी शामिल है, के बारे में चरण-1 के स्‍थलों के अनुभव के आधार पर विचार करने की योजना है। मंत्री महोदय ने सदन को यह भी जानकारी दी कि मैसर्स राइट्स के साथ की गई संविदा के अनुसार परामर्श कार्य तीन चरणों यथा (1) नियामक और व्‍यवहार्यता विश्लेषण, (2) परियोजना संरचना और वित्‍तीय विश्‍लेषण तथा (3) बोली प्रक्रिया प्रबंधन में पूरा किया जाएगा। इस समय, परामर्शदाता नियामक और व्‍यवहार्यता विश्लेषण का कार्य कर रहा है। संविदा की अवधि 18 माह या स्‍वीकृति पत्र की तारीख (09.11.2012) से कार्य पूरा होने तक, इनमें से जो भी पहले हो, होगी। (PIB)

मीणा/तारा—2154

Wednesday, March 27, 2013

सुपर फास्‍ट गाड़ियों की आरक्षण फीस तथा पूरक शुल्‍क

बढ़ी हुई आरक्षण फीस की वापसी पहली अप्रैल 2013 से लागू
रेल बजट 2013-14 में सुपर फास्‍ट गाड़ियों की आरक्षण फीस, पूरक शुल्‍क के संशोधन और बढ़ी हुई आरक्षण फीस की वापसी के बारे में घोषणा की गई है। संशोधित दरें पहली अप्रैल 2013 को और उसके बाद जारी टिकटों पर लागू होगी। आरक्षण की इन दरों का ब्‍यौरा निम्‍नलिखित है:-
आरक्षण फीस
श्रेणी
संशोधित फीस (रुपये में)

वर्तमान
संशोधित
द्वितीय  
15
15 (कोई परिवर्तन नहीं)
स्‍लीपर
20
20 (कोई परिवर्तन नहीं)
वातानुकूलित चेयर कार
25
40
वातानुकूलित -3 इकॉनिमी
25
40
वातानुकूलित -3 टीयर
25
40
प्रथम श्रेणी
25
50
वातानुकूलित -2 टीयर
25
50
वातानुकूलित प्रथम
35
60
एक्‍जीक्‍यूटिव
35
60
(i) सुपरफास्‍ट गाडि़यों के लिए पूरक शुल्‍क 
श्रेणी
सुपरफास्‍ट गाडि़यों के लिए पूरक शुल्‍क    (रुपये में)

वर्तमान
संशोधित
द्वितीय  
10
15
स्‍लीपर
20
30
वातानुकूलित चेयर कार
30
45
वातानुकूलित -3 इकॉनिमी
30
45
वातानुकूलित -3 टीयर
30
45
प्रथम श्रेणी
30
45
वातानुकूलित -2 टीयर
30
45
वातानुकूलित प्रथम
50
75
एक्‍जीक्‍यूटिव
50
75
   
***
 मीणा/क्‍वात्रा/लक्ष्‍मी-1609

रेल यात्रा के लिए संशोधित विभिन्‍न शुल्‍क


विभिन्‍न शुल्‍क और टिकट रद्द कराने का शुल्‍क पहली अप्रैल 2013 से लागू होगा 
     रेल बजट 2013-14 में रेल यात्रा के लिए संशोधित लिपिकीय शुल्‍कों और टिकट रद्द कराने के शुल्‍क को संशोधित करने के बारे में घोषणा की गई थी। संशोधित शुल्‍क 1 अप्रैल, 2013 से लागू होंगे। संशोधन का ब्‍यौरा निम्‍नलिखित है:-  
      (i) लिपिकीय शुल्‍क 
श्रेणी
प्रतीक्षा सूची और आरएसी टिकट रद्द किये जाने की स्थिति लिपिकीय शुल्‍क  (रूपये में)

वर्तमान
संशोधित
द्वितीय  (अनआरक्षित )
10
15
द्वितीय  (आरक्षित )
20
30
वातानु‍कूलित चेयर कार
20
30
वातानु‍कूलित -3 इकोनॉमी
20
30
वातानु‍कूलित -3 टियर
20
30
प्रथम श्रेणी
20
30
वातानु‍कूलित -2 टियर
20
30
वातानु‍कूलित प्रथम
20
30
एक्‍जीक्‍यूटिव
20
30
       
 (ii) टिकट रद्द कराने का शुल्‍क:                       
श्रेणी
कनर्फमड टिकट को रद्द कराने का न्‍यूनतम शुल्‍क (रूपयों में)

वर्तमान
संशोधित
द्वितीय
20
30
शयनयान
40
60
वातानु‍कूलित चेयर कार
60
90
वातानु‍कूलित -3 इकोनॉमी
60
90
वातानु‍कूलित -3 टियर
60
90
प्रथम श्रेणी
60
100
वातानु‍कूलित -2 टियर
60
100
वातानु‍कूलित प्रथम
70
120
एक्‍जीक्‍यूटिव
70
        120

मीणा/विजयलक्ष्मी/सुमन–1611