Showing posts with label Special train. Show all posts
Showing posts with label Special train. Show all posts

Friday, November 21, 2025

श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में विशेष

 रेल मंत्रालय//Aazadi Ka Amrit Mahotsav//प्रविष्टि तिथि: 20 NOV 2025 at 9:43 PM by PIB Delhi

भारतीय रेल विभाग ने की विशेष रेल सेवाओं की विशेष घोषणा 

नई दिल्ली: 20 नवंबर 2025: (पीआईबी दिल्ली//रेल मंत्रालय//रेल स्क्रीन डेस्क)::

भारतीय रेलवे ने हिंद दी चादर के रूप में विख्यात नौवें सिख गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के स्मरणोत्सव पर श्रद्धालुओं की सुगम, सुरक्षित और सम्मानजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए विशेष ट्रेन सेवाओं की घोषणा की है। यह जानकारी रेल और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री श्री रवनीत सिंह बिट्टू ने साझा की है।

भारतीय रेलवे ने धार्मिक स्वतंत्रता, सत्य और मानवीय गरिमा के लिए गुरु श्री तेग बहादुर जी के अमर बलिदान की विरासत को नमन करते हुए कहा है कि वह इस पवित्र अवधि के दौरान श्री आनंदपुर साहिब पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों को सुरक्षित, निर्बाध एवं आरामदायक यात्रा सुविधाen उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

विशेष रेल सेवाएं

तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे 22 नवंबर 2025 से दो विशेष रेल सेवाएं संचालित करेगी—एक पटना साहिब से और दूसरी पुरानी दिल्ली से, ताकि श्रद्धालुओं को समयबद्ध तथा सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराई जा सके।

1. पटना साहिब स्पेशल ट्रेन (सभी श्रेणियां)

22 कोच वाली विशेष रेलगाड़ी 23 नवंबर को पटना से सुबह 6:40 बजे रवाना होगी, जो 24 नवंबर को सुबह 4:15 बजे श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगी।

वापसी रेल सेवा 25 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब से 21:00 बजे प्रस्थान करेगी और 23:30 बजे पुरानी दिल्ली पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन लखनऊ, मुरादाबाद और अंबाला स्टेशनों पर रुकेगी।

2. पुरानी दिल्ली स्पेशल ट्रेन (सभी एसी)

एक दैनिक एसी विशेष सेवा 22, 23, 24 और 25 नवंबर को सुबह 7:00 बजे पुरानी दिल्ली से रवाना होगी तथा उसी दिन दोपहर 1:45 बजे श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगी। वापसी सेवाएं प्रतिदिन रात 11:30 बजे श्री आनंदपुर साहिब से रवाना होंगी और सुबह 3:15 बजे दिल्ली पहुँचेंगी।

यह रेल सेवा दोनों दिशाओं में सोनीपत, पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला, सरहिंद और न्यू मोरिंडा स्टेशनों पर रुकेगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ये विशेष रेल सेवाएं इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को सुलभ और विश्वसनीय यात्रा विकल्प उपलब्ध कराने के प्रति भारतीय रेलवे की सतत प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि रेलवे को श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन, आदर्शों और शिक्षाओं से जुड़ी इस महत्त्वपूर्ण तीर्थयात्रा को बढ़ावा देने पर गर्व है।

भारतीय रेलवे यात्रियों से आग्रह करता है कि वे अपनी यात्रा की योजना तदनुसार बनाएं और सुगम यात्रा अनुभव के लिए इन विशेष सेवाओं का उपयोग करें।

*****//पीके/केसी/एनके//(रिलीज़ आईडी: 2192424)

Thursday, September 10, 2020

दक्षिण भारत की पहली किसान रेल हर तरफ चर्चा में

09-सितम्बर-2020 15:09 IST
 बजट में किसान रेल की घोषणा की गई थी 

नई दिल्ली
: 09 सितंबर 2020: (पीआईबी//रेल मन्त्रालय//रेल स्क्रीन//सोशल मीडिया)::
दक्षिण भारत की पहली “किसान रेल आंध्रप्रदेश के अनंतपुर से दिल्ली के आदर्शनगर के लिए रवाना हो गई। कृषि उपज के लिए बेहतर आपूर्ति व्यवस्था के साथ ही अच्छी आमदनी की भी जरुरत होती है, भारतीय किसानों ने यह साबित किया है कि प्राकृतिक आपदाएं और चुनौतियों उन्हें कभी विचलित नहीं कर सकतीं, किसान रेल देश के एक कोने से दूसरे कोने तक कृषि उत्पादों की पहुंच सुनिश्चित करेगी। यह बात मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कही। भारतीय रेल किसानों के उत्पादों के विपणन के लिए सुविधा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है इसका वायदा श्री सुरेश सी अंगडी, रेल राज्य मंत्री कृषि और किसान कल्याण, ग्रामीण विकास तथा पंचायती राज मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर और आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने भी दोहराया। यह सब उस समय हुआ जब अनंतपुर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली किसान रेल को आज वीडियो लिंक के माध्यम से रवाना किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेल राज्य मंत्री श्री सुरेश सी अंगडी ने की। 
दक्षिण भारत की पहली "किसान रेल" को आज 9 सितंबर, 2020 को आंध्र प्रदेश के अनंतपुर से नई दिल्ली के आदर्श नगर के लिए रवाना किया गया।
इस अवसर पर कृषि और किसान कल्याण, ग्रामीण विकास तथा पंचायती राज मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि यह दक्षिण भारत की पहली किसान रेल है जो किसानों के लाभ के लिए राष्ट्रीय राजधानी से जुड़ रही है। यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन और प्रेरणा का ही फल है कि आज भारतीय रेल ने गाँवों और किसानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किसान रेल की सेवा शुरू की है। उन्होंने कहा “यह किसानों के लिए काफी महत्वपूर्ण दिन है। बजट में किसान रेल की घोषणा की गई थी। कृषि उपज को वितरण के लिए बेहतर अवसंरचना और आय की आवश्यकता होती है। भारतीय किसानों ने यह साबित कर दिया है कि वे किसी भी प्राकृतिक आपदा या चुनौती से विचलित होने वाले नहीं हैं। किसान रेल यह सुनिश्चित करेगी कि कृषि उत्पाद देश के एक कोने से दूसरे कोने तक पहुँचें।”
रेल राज्य मंत्री श्री सुरेश सी अंगडी ने कहा कि प्रधानमंत्री की व्यापक सोच और बजट में की गई घोषणाओं के अनुरुप किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से किसान रेल की शुरुआत की गई है। "देश की जीवन रेखा के रूप में भारतीय रेल किसानों की उपज के विपणन की सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है।"उन्होंने यह भी कहा कि आंध्र प्रदेश राज्य में रेलवे लाइनों का विद्युतीकरण बड़े पैमाने पर किया गया है और इसका लाभ आंध्र प्रदेश के लोगों को मिलेगा।
अनंतपुर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली किसान रेल को आज श्री नरेन्द्र सिंह तोमर और आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने वीडियो लिंक के माध्यम से रवाना किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सुरेश सी अंगडी ने की।
दक्षिण भारत की पहली किसान रेल:
यह रेल गाड़ी आंध्रप्रदेश के अनंतपुर से चलकर नई दिल्ली के आर्दश नगर तक आएगी
इस रेलगाड़ी में कुल 14 पार्सल डिब्बे हैं जिनमें से चार नागपुर के लिए और दस आदर्श नगर के लिए हैं जिनमें कुल 332 टन सामान लदा है।
इस रेलगाड़ी में टमाटर,केले,नारंगी,पपीता तरबूज और आम की खेप भेजी गई है
यह रेलगाड़ी अनंतपुर और नई दिल्ली के बीच 2150 किलोमीटर का अपना सफर करीब 40 घंटे में पूरा करेगी।
अनंतपुर तेजी के साथ आंध्र प्रदेश में फलों का बड़ा केन्द्र बनकर उभर रहा है। जिले में उत्पादित 58 लाख मीट्रिक टन फलों और सब्जियों का 80 प्रतिशत से अधिक राज्य से बाहर खासकर उत्तर भारत के दिल्ली, यूपी, पंजाब और हरियाणा में बेचा जाता है। अबतक ये फल और सब्जियां दूसरे राज्यों को भेजने के लिए सड़क मार्ग का इस्तेमाल होता था जिसमें समय ज्यादा लगने के साथ ही रास्ते में ही कई फल और सब्जियां खराब हो जाती थीं जिससे किसानों को इनकी कम कीमत मिलती थी। रेलवे एक सुरक्षित, विश्वसनीय और तेज परिवहन प्रदान करता है जो किसानों और कारोबारियों के लिए उनके उत्पादों की अच्छी कीमत दिलाने में मददगार होगा।
जिला प्रशासन और राज्य सरकार के अधिकारियों के सहयोग से गुंटकल की रेलवे टीम (विशेष रूप से यहां नव स्थापित व्यापार विकास इकाई) ने रेलवे द्वारा परिवहन के लाभों के के बारे में किसानों / व्यापारियों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
***

Saturday, August 2, 2014

साईंस एक्सप्रेस लुधियाना में

बहुत ही बीरीकी से दिखाया गया वैज्ञानिक पहलुयों को 
लुधियाना:: 2 अगस्त 2014: (रेल स्क्रीन ब्यूरो): 
भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिक विभाग ,पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय तथा रेल मंत्रालय के सहयोग द्वारा जैव विविधता विशेष पर साइंस एक्सप्रेस चलाई गई है। यह साइंस एक्सप्रेस ट्रैन देश के अलग अलग शहरों से भ्रमण करते हुए लुधियाना पहुंची। इस जैव विविधता पर चलाई गई 16 कोच के ट्रैन में अलग जीवों,विज्ञान टेक्नोलॉजी,लैब व् बच्चो को विज्ञान की तकनीकों से रु ब रु करवाने के लिए विशेष जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। इस सम्बन्ध में साइंस एक्सप्रेस ट्रैन के प्रोजेक्ट मैनेजर राघव पाण्डेय ने बताया कि इसमें भारत के जैव भौगोलिक क्षेत्रो में फैले असंख्य जैव विविधता को दिखाया  गया है। जिनमे ट्रांस हिमालय ,गंगा के मैदान ,उत्तर पूर्व भारत,पश्चिमी घाट,समुद्रीय ,तटीय,वन्य ,सूक्ष्म,जीवाणु एवं उनसे जुड़े जैविक सम्बन्धी जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने बताया कि इस साइंस ट्रैन को देखने वाले दर्शकों की संख्या भ्रमण कर चुके शहरों में एक करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। उनका कहना है कि यह साइंस एक्सप्रेस ट्रैन अलग अलग पड़ावों में देश के 300 से अधिक शहरों के लिए लाखों किलोमीटरों की दुरी तय करते हुए देशवासियों को जैव विविधता के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। इस दौरान साइंस एक्सप्रेस ट्रैन में जैव विविधता सम्बन्धी लगाई गई प्रदर्शनी को देखने के लिए दर्शकों की काफी भीड़ भी देखने  को मिली।