Saturday, December 1, 2012

रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र

पिछले 3 वर्षों में 8 परियोजनाएं पूरी
                                                                                                                                               Courtesy Photo 
रेल राज्‍य मंत्री श्री कोटला जय सूर्य प्रकाश रेड्डी ने आज राज्‍यसभा में पूछे गए एक प्रश्‍न के लि‍खि‍त उत्‍तर में बताया कि क्रिस में तैनात तथा कार्यरत कुल स्‍टॉफ/कर्मचारियों की संख्‍या 822 है। क्रिस द्वारा पिछले तीन वर्षों से अब तक 21 परियोजनाएं शुरू की गई थीं। पिछले 3 वर्षों में 8 परियोजनाएं पूरी हो गई थीं तथा फिलहाल 42 परियोजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। 
उन्‍होंने यह भी कहा कि प्रत्‍येक परियोजना ग्रुप में परियोजना की विशिष्‍ट आवश्‍यकताओं के आधार पर परियोजना प्रबंधक प्रत्‍येक कर्मचारी रखे जाते हैं। प्रत्‍येक परियोजना के लिए अपेक्षित मानव संसाधन की संख्‍या तथा‍ किस्‍म इसके विशिष्‍ट विकास/कार्यान्‍वयन मॉडल तथा उस चरण पर निर्भर करती है जिस पर परियोजना अपने जीवनचक्र में हो। स्‍टॉफ/कर्मचारियों की समग्र संख्‍या प्रत्‍येक परियोजना की आवश्‍यकताओं पर निर्भर करती है। (PIB)    30-नवंबर-2012 17:48 IST

मीणा/बिष्‍ट/सुमन-5668

No comments:

Post a Comment